अर्थ : रह-रहकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचने, फैलने या होनेवाला।
उदाहरण :
मैसी उड़ना फोड़ा से परेशान हैं।
अर्थ : आकाश मार्ग से या हवा में होकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना।
उदाहरण :
हवाई जहाज़ समुद्र के ऊपर से उड़ रहा था।
अर्थ : हवा में ऊपर उठना या फैलना।
उदाहरण :
आकाश में रंग-बिरंगी पतंग उड़ रही हैं।
अर्थ : हवा से इधर-उधर हो जाना।
उदाहरण :
आँधी आने से खलिहान में रखा भूसा उड़ गया।
अर्थ : स्थल पर चलनेवाली वस्तुओं का खूब तेज़ चलना।
उदाहरण :
चाबुक लगते ही घोड़ा उड़ा।
पर्यायवाची : हवा से बातें करना
अर्थ : किसी वस्तु आदि का जगह से हटना।
उदाहरण :
मेज़ पर रखी किताब कहाँ गायब हो गई।
पर्यायवाची : उड़न-छू होना, उड़नछू होना, काफ़ूर होना, काफूर होना, गायब होना, छू-मंतर होना, छूमंतर होना
अर्थ : जरूरत से ज्यादा व्यय होना।
उदाहरण :
सेठ के जन्मदिन पर बहुत-सा धन उड़ गया।
अर्थ : किसी भोज्य वस्तु का भोगा जाना।
उदाहरण :
शादी में बहुत लड्डू उड़े।
अर्थ : आमोद-प्रमोद की वस्तु का व्यवहार होना।
उदाहरण :
परीक्षा समाप्त होते ही खूब गुलछर्रे उड़ते हैं।
अर्थ : रंग, चमक आदि का धीमा पड़ जाना।
उदाहरण :
एक ही धुलाई में कपड़े का रंग उड़ गया।
पर्यायवाची : उड़ जाना, उतरना, निकलना, फीका पड़ना
अर्थ : मृत्यु को प्राप्त होना या शरीर से प्राण निकलना।
उदाहरण :
दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति आज सुबह ही मर गया।
पर्यायवाची : अलविदा कहना, आँख मूँदना, आंख मूंदना, उठना, गुजरना, गुज़रना, चल बसना, चलना, जान चली जाना, जान जाना, टपकना, ढेर होना, दम तोड़ना, नहीं रहना, परलोक सिधारना, प्राण त्यागना, प्राण निकलना, मरना, मौत होना, लुढ़कना